एक विद्यालय में छः व्यक्ति A, B, C, D, E और F हैं। प्रत्येक अध्यापक दो विषय पढ़ाते हैं, जिसमें एक अनिवार्य विषय और एक वैकल्पिक विषय है। D का वैकल्पिक विषय इतिहास था जबकि अन्य तीन के पास वह अनिवार्य विषय के रूप में था। E और F के पास भौतिक शास्त्र एक विषय के रूप में है। F का अनिवार्य विषय गणित है, जो C और E दोनों के लिए वैकल्पिक विषय है। इतिहास और अंग्रेजी A के विषय हैं परंतु अनिवार्य और वैकल्पिक के संदर्भ में वे D से बिल्कुल विपरीत है। रसायन शास्त्र उनमें से केवल एक का वैकल्पिक विषय है। विद्यालय की एक मात्र महिला शिक्षिका का अनिवार्य विषय अंग्रेजी है।
निम्नलिखित में से किसके अनिवार्य और वैकल्पिक विषय F के समान है?