हरियाणा फील्ड इंस्पेक्टर (स्टोर) परीक्षा 2017 (द्वितीय पाली)Total Questions: 10071. छुड़ानी धाम का संबंध किस महापुरुष से है?(1) स्वामी नित्यानन्द(2) संत हरिदास(3) संत रविदास(4) संत गरीबदासCorrect Answer: (4) संत गरीबदासSolution:संत गरीब दास भक्तिकाल के कवि हैं। गरीब दास ने एक विशाल संग्रह की रचना की जो 'गरीबग्रंथ' के नाम से प्रसिद्ध हैं, जिसे रत्नसागर भी कहते हैं। इन्होंने गरीबदासी नामक संप्रदाय की नींव रखी। छुड़ानी घाम का संबंध गरीबदास से है। छुड़ानी झज्जर जिले में अवस्थित है।72. गोवा राज्य में _____ जिले हैं।(1) 2(2) 3(3) 4(4) 5Correct Answer: (1) 2Solution:गोवा राज्य का गठन 30 मई, 1987 को हुआ था। इसकी राजधानी पणजी है। गोवा में दो जिले है- (i) उत्तर गोवा जिला (ii) दक्षिण गोवा जिला। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत तथा राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू है।73. कौन-सा विटामिन संश्लेषित होता है जब हमारी त्वचा पर सूरज की रोशनी पड़ती है(1) विटामिन A(2) विटामिन B(3) विटामिन C(4) विटामिन DCorrect Answer: (4) विटामिन DSolution:विटामिन डी वसा में घुलनशील तथा हार्मोन का एक समूह होता है। इसके दो प्रमुख रूप हैं-विटामिन डी, तथा विटामिन डी₃। सूर्य के प्रकाश, खाद्य एवं अन्य पूरकों से प्राप्त विटामिन डी निष्क्रिय होता है। इसे शरीर में सक्रिय होने के लिए कम से कम दो हाइड्रॉक्सिलेशन अनिक्रियाएँ वांछित होती है। शरीर में मिलने वाला कैल्सीट्राइऑल विटामिन डी का सक्रिय रूप होता है। त्वचा जब धूप के संपर्क में आती है तो शरीर में विटामिन डी की निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होती है।74. कौन-सा राष्ट्रीय राजमार्ग हरियाणा से होकर नहीं जाता?(1) एनएच-5(2) एनएच-2(3) एनएच-1(4) एनएच-10Correct Answer: (1) एनएच-5Solution:NH-5 फिरोजपुर (पंजाब) से तिब्बत-भारत सीमा तक जाता है। हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची NH-1, NH-2, NH-8, NH-21A, NH-22, NH-64, NH-65, NH-71, ΝΗ- 71A, NH-71B, NH-72, NH-73, NH-73A75. 'विंग्ज ऑफ फायर' पुस्तक के लेखक है(1) अटल बिहारी वाजपेयी(2) अमित चौधरी(3) ए. पी. जे. अब्दुल कलाम(4) गिरिश कर्नाडCorrect Answer: (3) ए. पी. जे. अब्दुल कलामSolution:विंग्स ऑफ फायर, एन आटोबायोग्राफी ऑफ एपीजे अब्दुल कलाम, भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आत्मकथा है। इसके सह लेखक अरुण तिवारी है। इसमें अब्दुल कलाम के बचपन से लेकर लगभग 1999 तक के जीवन के सफर के बारे में बताया गया है।76. अर्थव्यवस्था में अति मुद्रा स्फीति (हाइपरइन्फ्लेशन) का परिणाम होगा।(1) आसान ऋण(2) वस्तुओं के उत्पादन में वृद्धि(3) मुद्रा की कीमत में गिरावट(4) बैंकों में जमा में वृद्धिCorrect Answer: (3) मुद्रा की कीमत में गिरावटSolution:मुद्रा स्फीति गणितीय आकलन पर आधारित एक अर्थशास्त्रीय अवधारणा है, जिसके बाजार में मुद्रा की प्रसार व वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि या कमी के गणना की जाती है। मुद्रा की कीमत में गिरावट अर्थव्यवस्था में अति मुद्रास्फीति का परिणाम होगा।77. हरियाणा के किस जिले में रेलवे का वर्कशाप है?(1) गुरुग्राम(2) सिरसा(3) फरीदाबाद(4) यमुनानगरCorrect Answer: (4) यमुनानगरSolution:हरियाणा के यमुनानगर जिले में रेलवे का वर्कशाप है।78. कथकली इस राज्य का नृत्य प्रकार है(1) कर्नाटक(2) केरल(3) तमिलनाडु(4) आन्ध्र प्रदेशCorrect Answer: (2) केरलSolution:कथकली मालाबार, कोचीन और ट्रावनकोर के आस-पास प्रचलित नृत्य शैली है। केरल की सुप्रसिद्ध शास्त्रीय रंगकला है कथकली। इसमें रंगीन वेशभूषा पहने कलाकार गायकों द्वारा गाए जाने वाले कथा संदर्भों का हस्त मुद्राओं एवं नृत्य नाट्यों द्वारा अभिनय प्रस्तुत करते हैं।79. बिरजू महाराज ______ के एक प्रसिद्ध प्रतिपादक हैं।(1) कथक नृत्य(2) सितार(3) तबला(4) सारंगीCorrect Answer: (1) कथक नृत्यSolution:पंडित बृजमोहन मिश्र उर्फ बिरजू महाराज प्रसिद्ध भारतीय कथक नर्तक एवं शास्त्रीय गायक हैं। ये शास्त्रीय कथक नृत्य के लखनऊ कालिका-बिन्दादिन घराने के अग्रणी प्रवर्त्तक हैं। इनका जन्म लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था।80. रेवा इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी का नाम है(1) टाटा मोटर्स(2) सुजुकी(3) महिन्द्रा एंड महिन्द्रा(4) टीवीएसCorrect Answer: (3) महिन्द्रा एंड महिन्द्राSolution:रेवा इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी का नाम महिन्द्रा एवं महिन्द्रा है।Submit Quiz« Previous12345678910Next »