हरियाणा CET परीक्षा 5.11.2022 (Shift – II)Total Questions: 10031. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'आनी' प्रत्यय से निर्मित है?(1) शिवानी(2) दर्शनीय(3) धनी(4) चायदानी(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (1) शिवानीSolution:'शिवानी' शब्द- 'आनी' प्रत्यय से निर्मित है।32. विराम चिह्न की दृष्टि से निम्नलिखित वाक्यों में से अशुद्ध वाक्य छाँटिए।(1) उसने बताया कि, वे सुबह-सुबह घर छोड़ देंगे।(2) अरे-अरे साँप !(3) काश! इस नए मेहमान को नजदीक से देखा जा सकता।(4) हम सब जानते हैं कि वह बुद्धिमान भी है और कुशल भी।(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (1) उसने बताया कि, वे सुबह-सुबह घर छोड़ देंगे।Solution:अशुद्ध वाक्य- उसने बताया कि, वे सुबह-सुबह घर छोड़ देंगे।शुद्ध वाक्य- उसने बताया कि वे सुबह-सुबह घर छोड़ देंगे।33. 'कैधौं रितुराज काज, अवनि उसाँस लेत, किधौं यह ग्रीष्म की, भीषण लुआर है?' उपर्युक्त काव्यांश किस अलंकार का उदाहरण है?(1) संदेह(2) भ्रांतिमान(3) श्लेष(4) रूपक(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (1) संदेहSolution:जब उपमेय और उपमान में समता देखकर यह निश्चय नहीं हो पाता कि उपमान वास्तव में उपमेय है या नहीं तो संदेह अलंकार होगा। उदाहरण- कैधौं रितुराज काज, अवनि उसाँस लेत, किधौं यह ग्रीष्म की, भीषण लुआर है।34. दिए गए किस शब्द में उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?(1) दार(2) चार(3) जार(4) सदाचार(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (4) सदाचारSolution:सदाचार शब्द सत् + आचार से बना है।35. आग के लिए उपयुक्त पर्यायवाची शब्द नहीं है :(1) अनिल(2) अग्रि(3) पावक(4) अनल(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (1) अनिलSolution:'अनिल' वायु का पर्यायवाची है। आग के पर्यायवाची अग्नि, पावक, अनल हैं।36. 'उदयाचल' शब्द के लिए सर्वाधिक उपयुक्त वाक्यांश है :(1) सूर्य जिस पर्वत के पीछे से निकलता है।(2) पर्वत के पास की भूमि(3) सूर्योदय से पूर्व का समय(4) सूर्य के अस्त होने का स्थान(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (1) सूर्य जिस पर्वत के पीछे से निकलता है।Solution:'उदयाचल' के लिए सर्वाधिक उपयुक्त वाक्यांश है- सूर्य जिस पर्वत के पीछे से निकलता है होगा।37. 'पुरुषोत्तम' समस्त पद का विग्रह होगा-'पुरुषों में उत्तम'।उपर्युक्त समास में तत्पुरुष समास का कौन-सा प्रकार है?(1) अपादान तत्पुरुष(2) अधिकरण तत्पुरुष(3) सम्बन्ध, तत्पुरुष(4) सम्प्रदान तत्पुरुष(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (2) अधिकरण तत्पुरुषSolution:पुरुषोत्तम शब्द में अधिकरण तत्पुरुष समाज है इसका समास विग्रह पुरुषों में उत्तम है।38. वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध शब्द का चयन कीजिए।(1) विधिवत्(2) देहिक(3) श्रीमती(4) तब्धप्रितष्ठ(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (2) देहिकSolution:'देहिक' शब्द की शुद्ध वर्तनी 'दैहिक' है।39. निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द क्रिया का प्रेरणार्थक रूप दर्शाता है?(1) हकलाना(2) हकलाहट(3) बिठाना(4) बिठलाना(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (3) बिठानाSolution:'बिठाना' शब्द में क्रिया का प्रेरणार्थक रूप है।40. निम्नलिखित में से किस लोकोक्ति का भावार्थ सुसंगत नहीं है?(1) काला अक्षर भैंस बराबर = निरक्षर(2) बहती गंगा में हाथ धोना = असंभव कार्य को संभव करना(3) मन चंगा तो कठौती में गंगा = यदि मन शुद्ध है तो घर में ही तीर्थाटन का फल मिल सकता है।(4) आ बैल मुझे मार = जान-बूझकर विपत्ति में पड़ना(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (2) बहती गंगा में हाथ धोना = असंभव कार्य को संभव करनाSolution:लोकोक्तिअर्थकाला अक्षर बैस बराबरनिरक्षरबहती गंगा में हाथ धोनाअवसर का लाभ उठानाआ बैल मुझे मारजान बूझकर विपत्ति में पड़नामन चंगा तो कठौती में गंगायदि मन शुद्ध है तो घर में हरि तीर्थटन का फल मिल सकता हैSubmit Quiz« Previous12345678910Next »