हुमायूं और शेरशाह (UPPCS)

Total Questions: 31

21. शेरशाह का मकबरा कहां है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2002 & M.P.P.C.S (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) सासाराम
Solution:शेरशाह का मकब बिहार के रोहतास जिले में सासाराम नामक स्थान पर एक तालाब के बीच ऊंचे चबूतरे पर बना है। यह आकार एवं गौरव, दोनों दृष्टियों से भारतीय मुसलमानी निर्माण कला का चमत्कार है तथा हिंदू एवं मुस्लिम वास्तुकलात्मक विचारों का आनंदजनक सम्मिश्रण प्रदर्शित करता है।

22. शेरशाह का मकबरा कहां स्थित है? [67th B.P.S.C. Re. Exam (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) सासाराम
Solution:शेरशाह का मकब बिहार के रोहतास जिले में सासाराम नामक स्थान पर एक तालाब के बीच ऊंचे चबूतरे पर बना है। यह आकार एवं गौरव, दोनों दृष्टियों से भारतीय मुसलमानी निर्माण कला का चमत्कार है तथा हिंदू एवं मुस्लिम वास्तुकलात्मक विचारों का आनंदजनक सम्मिश्रण प्रदर्शित करता है।

23. शेरशाह को दफनाया गया था- [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (b) सासाराम में
Solution:भारत में शेरशाह सूरी ने 1540 से 1545 ई. तक शासन किया। कालिंजर युद्ध के दौरान दुर्ग की दीवार से बारूद का गोला टकराकर फटने से इसकी मृत्यु हो गई थी। इसे बिहार के सासाराम (रोहतास जिला) में दफनाया गया है। इसका मकबरा अफगान स्थापत्य का शानदार नमूना माना जाता है।

24. निम्नलिखित में किस स्मारक का निर्माण शेरशाह ने करवाया था? [I.A.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (a) दिल्ली की किला-ए-कुहना मस्जिद
Solution:शेरशाह का छोटा शासनकाल भारतीय भवन-निर्माण कला के इतिहास में संक्रांति का युग है। 'किला-ए-कुहना' मस्जिद (दिल्ली), जो 1541 ई. में निर्मित हुई थी, को उसके उज्ज्वल वास्तु कलात्मक गुणों के कारण उत्तरी भारत के ऐतिहासिक भवनों में उच्च स्थान दिया जाता है।

25. दिल्ली में 'पुराना किला' के भवनों का निर्माण किया था- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

Correct Answer: (c) शेरशाह ने
Solution:दिल्ली स्थित 'पुराना किला' का निर्माण मुगल बादशाह हुमायूं ने करवाया था, जबकि यहां किला-ए-कुहना मस्जिद तथा शेर मंडल भवन शेरशाह द्वारा बनवाए गए थे।

26. दिल्ली के पुराने किले के भीतर बनी मस्जिद 'किला-ए-कुहना' का निर्माण किसने किया था? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2021]

Correct Answer: (b) शेरशाह
Solution:दिल्ली स्थित 'पुराना किला' का निर्माण मुगल बादशाह हुमायूं ने करवाया था, जबकि यहां किला-ए-कुहना मस्जिद तथा शेर मंडल भवन शेरशाह द्वारा बनवाए गए थे।

27. दिल्ली के पुराना किला के वर्तमान स्वरूप का निर्माण निम्नलिखित में से किसने करवाया था? [U.P.P.C.S (Mains) 2016]

Correct Answer: (a) शेरशाह सूरी
Solution:दिल्ली के पुराना किला के वर्तमान स्वरूप का निर्माण शेरशाह सूरी ने अपने शासनकाल में 1540 से 1545 ई. के बीच करवाया था। यह किला नई दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित प्राचीन दीन-पनाह नगर का आंतरिक किला है।

28. कृषकों की सहायता के लिए किस मध्यकालीन भारतीय शासक ने पट्टा एवं कबूलियत की व्यवस्था प्रारंभ की थी? [U.P.P.C.S. (Pre) 2008 & U.P.P.C.S. (Mains) 2009 & U. P. P. C. S. (Spl.) (Mains) 2004]

Correct Answer: (c) शेरशाह
Solution:कृषकों की मदद के लिए शेरशाह ने 'पट्टा' एवं 'कबूलियत' की व्यवस्था प्रारंभ की थी। किसानों को सरकार की ओर से 'पट्टे' दिए जाते थे, जिनमें स्पष्ट किया गया होता था कि उस वर्ष उन्हें कितना लगान देना है। किसान 'कबूलियत-पत्र' के द्वारा इन्हें स्वीकार करते थे।

29. निम्नलिखित में से किसने पूर्वी बंगाल से लेकर पेशावर तक 'सड़क-ए-आजम' कहलाई जाने वाली सड़क बनवाई? [Chhattisgarh P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (d) शेरशाह
Solution:'सड़क-ए-आजम' को ग्रैंड ट्रंक रोड भी कहा जाता है। प्राचीन काल में इसे 'उत्तरापथ' कहा जाता था। 'सड़क-ए-आजम' का निर्माण शेरशाह ने करवाया था। 'सड़क-ए-आजम' सोनारगांव (बांग्लादेश) से उत्तर- पश्चिम पाकिस्तान में लाहौर तक जाती थी।

30. शेरशाह का उत्तराधिकारी था- [M.P.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) इस्लाम शाह
Solution:शेरशाह का उत्तराधिकारी उसका छोटा पुत्र इस्लाम शाह (जलाल खां) था। यह एक योग्य उत्तराधिकारी सिद्ध हुआ। इसने शेरशाह के समय की शासन व्यवस्था को स्थापित रखा।