FEMALE MPHW (स्वास्थ्य विभाग) परीक्षा 2016

Total Questions: 80

61. पौधा : बीज : पक्षी : (?)

Correct Answer: (4) अंडा
Solution:पौधा, बीज से निकलता है। उसी प्रकार पक्षी, अंडा से निकलता है।

62. चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या जो 15, 25, 40 और 75 से भाज्य है

Correct Answer: (2) 9600
Solution:चार अंकों की बड़ी से बड़ी संख्या = 9999

15, 25, 40, 75 का ल.स. = 600

9999 को 600 से भाग देने पर शेषफल = 399

∴ अभीष्ट संख्या = 9999 - 399 = 9600

63. केंद्र सरकार ने किसे प्रोत्साहित करने के लिए 'लकी ग्राहक योजना' शुरू की है?

Correct Answer: (1) डिजिटल पेमेन्ट
Solution:केंद्र सरकार ने डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहित करने के लिए 'लकी ग्राहक योजना' की शुरुआत की थी। उसकी शुरुआत 25 दिसम्बर, 2016 को गई थी।

64. 20 चीजों का क्रय मूल्य x चीजों के विक्रय मूल्य के समान है। अगर मुनाफा 25 प्रतिशत है, तो का मूल्य क्या है?

Correct Answer: (4) 16
Solution:माना 1 वस्तु का क्रय-मूल्य = 1 रु. , तब x वस्तुओं का क्रय मूल्य = x रु. तथा x वस्तुओं का विक्रय मूल्य = 20 रु.

लाभ % = { (20 - x)/x * 100}%

अतः (20 - x)/x * 100 = 25

= (20 - x) / x = 1 / 4

= 5x = 80

= x = 16

65. पानी का घनत्व ....... है।

Correct Answer: (2) 1 ग्राम/सेमी³
Solution:पानी का घनत्व 1 ग्राम/सेमी.³ होता है।

66. दूर-दृष्टि किस लेंस का उपयोग करके ठीक किया जा सकता है?

Correct Answer: (4) उत्तल
Solution:दूर दृष्टि दोषः इस रोग से ग्रसित व्यक्ति को दूर की वस्तु दिखती है किन्तु निकट की वस्तु नहीं दिखती।
कारणः
(i) लेन्स की गोलाई कम हो जाती है।
(ii) लेन्स की फोकस दूरी बढ़ जाती है।
(iii) लेन्स की क्षमता घट जाती है।
इस रोग में निकट की वस्तु का प्रतिबिम्ब रेटिना के पीछे बनता है। इस दोष के निवारण के लिए उत्तल लेन्स का प्रयोग किया जाता है।

67. एक ट्रेन कार से 50 प्रतिशत त्वरित यात्रा करती है। दोनों बिंदु A से एक ही समय पर शुरू होते हैं और A से 75 किमी. दूर बिन्दु B पर एक ही समय पर पहुँचते हैं। रास्ते में ट्रेन ने 125 मिनट स्टेशनों पर रूककर व्यतीत किए तो कार की गति क्या होगी?

Correct Answer: (1) 120 किमी. प्रति घंटा
Solution:माना कार की चाल = x किमी./घंटा,
तब, रेलगाड़ी की चाल

= 150x / 100 किमी./घंटा
= 3x / 2 किमी./घंटा

∴ 75/x - 75/(3x/2) = 12.5/60

= 75x/x - 50x/x = 5/24

= 25x/x = 5/24

= x = (25 x 24) / 5 = 120

68. 2016 में जूनियर हॉकी विश्व कप किसने जीता?

Correct Answer: (3) भारत
Solution:2016 के पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप पुरुषों के लिए हॉकी जूनियर विश्व कप का 11वाँ संस्करण था। यह 8-18 दिसंबर, 2016 तक लखनऊ, भारत में आयोजित किया गया था। कुल 16 टीमों ने खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा की थी। इसमें भारत ने बेल्जियम को हराकर खिताब जीत लिया था। पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप-2020 का विजेता कनाडा है।

69. संविधान के 73वें संशोधन का संबंध किससे था?

Correct Answer: (2) पंचायती राज
Solution:73वाँ संविधान संशोधन पंचायती राज से संबंधित है। इसके द्वारा संविधान के भाग-9 अनुच्छेद 243 (क से ण तक कुल 16 अनुच्छेद) तथा अनुसूची-11 का प्रावधान किया गया है।

70. निम्नलिखित शब्दों में से कौन सा शब्दकोष में अंतिम होगा?

Correct Answer: (4) PARTICULAR
Solution:PARROT, PARTICLE, PAR- TICIPATE तथा PARTICULAR में शब्दकोश में अंतिम शब्द PARTICULAR होगा।