HSSC क्लर्क परीक्षा ( 23.09.2019) प्रथम पाली

Total Questions: 90

31. एक योजना शुरू की गई है जिसके अंतर्गत बीपीएल कार्डवाले एक वरिष्ठ नागरिक की तीर्थयात्रा का खर्च सरकार वहन करेगी। उसे ....... कहलाती है।

Correct Answer: (3) तीर्थ दर्शन
Solution:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने 6 मार्च, 2017 को तीर्थ दर्शन योजना की घोषणा की जिसके तहत राज्य में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक सरकार के खर्च पर भारत के अंदर तीर्थ यात्रा पर जा सकेंगे। योजना के तहत, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों से संबंधित वरिष्ठ नागरिकों के यात्रा की पूरी लागत राज्य सरकार वहन करेगी।

32. भारत के राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान किस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता था ?

Correct Answer: (2) 26 जनवरी, 1930
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 19 दिसम्बर, 1929 के ऐतिहासिक 'पूर्ण स्वराज' प्रस्ताव - अपने लाहौर सत्र में पारित किया। 26 जनवरी, 1930 को एक सार्वजनिक घोषणा की गई थी जिसमें भारतीयों से 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाने का आग्रह किया गया। इस दिन भारत का झंडा पूरे भारत में कांग्रेस के स्वयंसेवकों, राष्ट्रवादियों और जनता द्वारा सार्वजनिक रूप से फहराया गया।

33. यदि

Correct Answer: (3) 1
Solution:y = e^(log_e)(1 + e^(log_e)x)

y = 1 + e^(log_e) x = 1 + x

∴ dy/dx = 1

34. विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक, जहाँ भारत दुनिया में 140 वें स्थान पर है, किसके द्वारा जारी किया गया है ?

Correct Answer: (1) रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स
Solution:द रिपोर्टर्स विदाउट बॉडर्स द्वारा 18 अप्रैल, 2019 को वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स, 2019 जारी किया गया। भारत 2018 में अपने 138वें रैंक से फिसलकर 2019 में 140वें स्थान पर रहा। वर्ष 2019 के जारी इस सूचकांक में लगातार तीसरे वर्ष भी नॉर्वे शीर्ष पर रहा। जबकि, दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः फिनलैंड और स्वीडन रहा।

35. पश्चिमी क्षेत्र का कृषि जलवायु क्षेत्र अनुसंधान केंद्र कहाँ स्थित है ?

Correct Answer: (1) हिसार
Solution:हरियाणा के पश्चिमी क्षेत्र का कृषि, जलवायु क्षेत्र अनुसंधान केन्द्र भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, महेन्द्रगढ़ रेवाड़ी और सिरसा में स्थित है। "कृषि जलवायु क्षेत्र" जलवायु के संदर्भ में भूमि की एक प्रमुख इकाई हैं जो एक निश्चित सीमा के अंदर फसलों की किस्मों एवं जोतने वालों के लिए उपयुक्त होती है।

36. कारबोरंडम क्या है ?

Correct Answer: (3) सिलिकॉन कार्बाइड
Solution:सिलिकॉन कार्बाइड (SiC) को कार्बोरंडम के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अर्धचालक होता है, जिसमें सिलिकॉन और कार्बन होते हैं। यह प्रकृति में अत्यंत दुर्लभ खनिज मोइसानाइट के रूप में होता है। प्राकृतिक रूप से मोइसानाइट अत्यंत अल्प मात्रा में कुछ खास प्रकार के उल्कापिंड और कोरंडम डिपॉजिट तथा किम्बरलाइट में पाया जाता है।

37. >>> T = (10, 20, 30, 40, 50)

>>> T1 = T [2:4]

>>> print T1

उपरोक्त उदाहरण से परिणाम क्या होगा ?

Correct Answer: (1) 30, 40
Solution:प्रिंट T1 का अर्थ है TI के इनपुट को प्रिंट करना, इसका अर्थ है- इनपुट के प्रिंट 2 से 4 एलिमेंट के वैल्यू 4 में T शामिल नहीं है। इसलिए यह इनपुट वैल्यू के प्रिंट 2 और 3 के सूचकांक 0 से होंगे। इस प्रकार वैल्यू O/P 30, 40 होगा।

38. सुअरों की सर्वाधिक आबादी किस स्थान पर पाई गई ?

Correct Answer: (2) सोनीपत
Solution:वर्ष 2012 की, पशुगणना के अनुसार हरियाणा राज्य में सुअरों की कुल संख्या 0.12 मिलियन है। सुअरों की सर्वाधिक जनसंख्या सोनीपत जिले में है जो पूरे राज्य का 8.79% है। दूसरे एवं तीसरे स्थान पर क्रमशः जींद (8.61%) एवं रोहतक (8.58%) है।

39. T/J : 2 : : X/H : ?

Correct Answer: (3) 3
Solution:T/J : 2 ⇒ 20/10 = 2

उसी प्रकार,

X/H ⇒ 24/8 = 3

40. हरियाणा राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान हिसार में किस वर्ष स्थापित किया गया था ?

Correct Answer: (4) 1986 ई
Solution:राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान (NRCE) केन्द्र की स्थापना जनवरी, 1986 में हिसार में हुई थी। यह एक प्रमुख संस्थान है, जो भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के तत्वावधान में घोड़े पर शोध करने के लिए स्थापित किया गया है। इस संस्थान का उपकेन्द्र (उपपरिसर) जिसे बीकानेर (राजस्थान) में स्थित है 1989 के दौरान बनाया गया था।