HSSC क्लर्क परीक्षा ( 23.09.2019) प्रथम पाली

Total Questions: 90

61. समरूपता पूर्ण करें।

BAYZ : CDXW :: FEUV : ?

Correct Answer: (3) GHTS
Solution:

62. बेसल मानदंड और रूपरेखा हाल ही समाचार में हैं, निम्न में से किस क्षेत्र से संबंधित है?

Correct Answer: (1) बैंकिंग क्षेत्र
Solution:बेसल मानदंड महत्वपूर्ण वैश्विक मानदंड हैं जो देशों में बैंकों के लिए एक सामान्य मानक निर्धारित करते हैं। यह बैंक पूँजी पर्याप्तता, तनाव परीक्षण और बाजार की तरलता जोखिम पर एक वैश्विक, स्वैच्छिक विनियामक ढाँचा है जोकि बेसल समिति द्वारा बैंकिंग पर्यवेक्षण पर जारी किया जाता है।

63. 24 अक्टूबर, 2015 को हरियाणा सरकार ने ....... में संस्कृत विश्वविद्यालय शुरू करने की घोषणा की।

Correct Answer: (1) मुंदरी गाँव
Solution:हरियाणा सरकार ने 24 अक्टूबर, 2015 को कैथल जिले के मुंदरी गाँव में अनुसूचित जाति के लिए एक संस्कृत विश्वविद्यालय खोले जाने की घोषणा की, जिसका नाम महर्षि बाल्मीकि के नाम पर रखा जाएगा। यह घोषणा भगवान बाल्मिकी प्रचार दिवस के दिन की गई जिसे राज्य में समरसता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

64. हरियाणा में मटके ....... पर चिकनी मिट्टी का प्रयोग करके बनाए जाते हैं।

Correct Answer: (1) चक्र
Solution:टेराकोटा एक प्रकार की मिट्टी है, जिससे कुम्हार अपने चाक पर रखकर टेराकोटा जर्तन का उत्पादन करता है। टेराकोटा से बने उत्पाद- लैंप, पिचकारी, फूलदान, बर्तन, खिलौने इत्यादि है।

65. विभिन्न कृषि फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा करती है-

Correct Answer: (1) आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति
Solution:फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की सिफारिश भारत सरकार की एक विकेन्द्रीकृत एजेन्सी-कृषि लागत और मूल्य आयोग द्वारा किया जाता है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों के कैबिनेट समिति द्वारा फसलों की एमएसपी की घोषणा की जाती है। एमएसपी का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है तथा देश में उभरते माँग पैटर्न के अनुरूप उत्पादकता और समग्र अनाज उत्पादन को बढ़ाना है।

66. अगर DELHI को CCIDD, के रूप में कोडित किया जा सकता है, तो आप BOMBAY को कैसे कोड करेंगे?

Correct Answer: (3) AMJXVS
Solution:

67. वह शब्द चुनिए जो समूह के अन्य शब्दों से सबसे कम मिलता है।

Correct Answer: (4) रससमीकरणमिति
Solution:रससमीकरणमिति को छोड़कर अन्य सभी गणित की विभिन्न शाखाएँ हैं।रससमीकरणमिति का अर्थ है एक विशिष्ट अभिक्रिया या समीकरण के अभिकारकों और उत्पादों के बीच परिमाणात्मक संबंध।

68. फाग नृत्य ....... के माह में किया जाता है।

Correct Answer: (3) फाल्गुन
Solution:यह आमतौर पर फाल्गुन (फरवरी- मार्च) के महीने में किसानों द्वारा किया जाने वाला एक मौसमी नृत्य है। इसमें महिलाएँ रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़े पहनती हैं और पुरुष अपनी रंगीन पगड़ी पहनते हैं। यह नृत्य ताशा, नगाड़ा और ढ़ोल की ध्वनियों के साथ किया जाता है।

69. उसे चुनें जो बाकी से अलग है।

Correct Answer: (4) 57
Solution:संख्या 57 को छोड़कर, अन्य सभी संख्याओं को 2 के घात से एक कम के रूप में व्यक्त किया जा सकता है।

7 = 2³ - 1 ; 15 = 2⁴ - 1 ; 31 = 2⁵ - 1

परंतु,

57 = 2⁶ - 7

70. हरियाणा की मुख्य खरीफ फसल है ?

Correct Answer: (3) रागी
Solution:खरीफ फसलें या मॉनसूनी फसलें दक्षिण एशिया में वर्षा के मौसम में उगाई जाती हैं तथा अक्टूबर में काटी जाती हैं। हरियाणा की प्रमुख खरीफ फसलें- धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, कपास, जूट, गन्ना, तिल तथा मूँगफली हैं। प्रमुख रबी फसलें- गेहूँ, जौ, सरसों आदि।