HSSC ग्रुप ‘डी’ परीक्षा (18.11.2018) प्रथम पाली

Total Questions: 90

41. यदि समीकरण निकाय 5x + ky = 3 और kx + 5y = 3 समान रेखा को दर्शाता है तो k = ?

Correct Answer: (2) 5
Solution:

a₁x + b₁y + c₁ = 0 एवं a₂x + b₂y + c₂ = 0 संपाती होंगे यदि

a₁/a₂ = b₁/b₂ = c₁/c₂

दिए गए समीकरण निकाय के लिए,

5/k = k/5 = 3/3

⇒ k = 5

42. लोकसभा के स्पीकर के चुनाव की तिथि _______ द्वारा निर्धारित की जाती है।

Correct Answer: (4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution:लोकसभा में प्रक्रिया और संचालन के नियमों के अनुसार, अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित तिथि को होता है। लोकसभा का महासचिव सभी निर्वाचित सदस्यों को इस तिथि की सूचना नोटिस द्वारा देता है। अध्यक्ष का चुनाव लोकसभा की प्रथम बैठक के बाद सदस्यों के बीच से ही होती है। अध्यक्ष लोकसभा का अधिष्ठाता अधिकारी है।

43. रंजीत सागर बाँध किस नदी पर बना है?

Correct Answer: (1) रावी
Solution:रंजीत सागर बाँध, जिसे थिन बाँध भी कहा जाता है, पंजाब सरकार पीएसपीसीएल द्वारा जम्मू-कश्मीर और पंजाब के सीमा पर रावि नदी पर निर्मित एक जलविद्युत परियोजना का हिस्सा है। यह परियोजना पंजाब के पठानकोट जिले में पठानकोट शहर और जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बशोली तहसील के निकट स्थित है।

44. दि 2cosec² 30° + xsin² 60° - 1/4 tan² 30° = 10 तो x का मान है

Correct Answer: (3) 3
Solution:

2 cosec² 30° + x sin² 60° - 3/4 tan² 30° = 10

⇒ 2 × (2)² + x × (√3/2)² - 3/4 × (1/√3)² = 10

⇒ 8 + 3x/4 - 3/4 × 1/3 = 10

⇒ 8 + 3x/4 - 1/4 = 10

⇒ 3x/4 = 10 - 8 + 1/4

⇒ 2 1/4 = 9/4

⇒ 3x = 9 ⇒ x = 9/3 = 3

45. तिरिया के मजमूम _______ द्वारा लिखा गया।

Correct Answer: (1) अल्ताफ हुसैन हाली
Solution:'तिरिया के मजमूम' प्रसिद्ध कवि, विद्वान और पानीपत के उर्दू आलोचक ख्वाजा अल्ताफ हुसैन हाली की एक पद्दात्मक रचना है। उनका सबसे महत्त्वपूर्ण काम 'मुकादमे शेर-ओ-शायरी' कविता संग्रह के प्रस्ताव के रूप में लिया गया था।

46. निम्नलिखित में से कौन प्रसिद्ध वाक्य, “एक अनियंत्रित कलम नष्ट करने की सेवा करती है” के लिए जाना जाता है?

Correct Answer: (3) महात्मा गाँधी
Solution:गाँधी ने पत्रकारिता को लोगों की सेवा करने के साधन के रूप में देखा। अपने 'द स्टोरी ऑफ माय एक्सपीरियंस विद दुथ' में, उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का एकमात्र उद्देश्य सेवा होना चाहिए। समाचार पत्र एक महान शक्ति है, लेकिन जिस तरह से पानी का एक अनचाहा प्रवाह पूरे ग्रामीण इलाकों में फैलता है और फसलों को तबाह करता है, उसी प्रकार से एक अनियंत्रित कलम भी सेवा के बदले बर्बादी लाती है। यदि कलम नियंत्रण बिना है, तो यह नियंत्रण की अपेक्षा अधिक जहरीली साबित होती है।

47. श्री X पूर्व की ओर 1 किमी. चलते हैं और फिर दाएँ मुड़कर 3 किमी चलते हैं। वे पुनः बाएँ मुड़कर 4 किमी. चलते हैं। अंततः वे 15 किमी. उत्तर की ओर चलते हैं। वे आरंभिक बिंदु से कितने दूर हैं?

Correct Answer: (2) 13 किमी.
Solution:

AE = √[(AF)² + (FE)²]
= √[(5)² + (12)²] = √[25 + 144]
= √169 = 13 किमी.

48. यदि P (E) = 0.45 तो 'E न होने' की प्रायिकता है

Correct Answer: (2) 0.55
Solution:

P(E) + P(E) = 1

∴ P(E) = 1 - P(E) = 1 - 0.45 = 0.55

49. 1 सेमी भुजा के तीन घन आसन्नतः एक-दूसरे के साथ जोड़े गए हैं। परिणामी ठोस का पृष्ठीय क्षेत्रफल है।

Correct Answer: (2) 14 सेमी²
Solution:घनाभ की लम्बाई = 3 सेमी.

चौड़ाई = ऊचाई = 1 सेमी.

∴ घनाभ का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल

= 2 (l × b + b × h + h × l)

= 2 (3 × 1 + 1 × 1 + 1 × 3)

= 2 (3 + 1 + 3) = 14 वर्ग सेमी.

50. ______ जिला हल्के इंजीनियरिंग वस्तु उद्योग हेतु प्रसिद्ध है।

Correct Answer: (4) गुरुग्राम
Solution:गुरुग्राम आईटी/आईटीईएस, ऑटोमोबाइल, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, हार्डवेयर, खेल के सामान, रबड़ उत्पाद, रेडीमेड वस्त्र, दूरसंचार उपकरण, खाद्य पदार्थ, एयर कंडीशनर, विद्युत सामान, हल्के इंजीनियरिंग सामान, फार्मास्यूटिकल्स, जूते, रसायन आदि के लिए प्रसिद्ध है।