HSSC ग्रुप ‘डी’ परीक्षा (18.11.2018) प्रथम पाली

Total Questions: 90

51. निम्नलिखित को मिलाइए:

क्रम सं.नारा प्रधानमंत्री
1.जय जवान जय किसानi. लाल बहादुर शास्त्री
2.जय जवान जय किसान जय विज्ञानii. अटल बिहारी वाजपेयी
3.पूर्व में कार्य करो नीतिiii. पी. वी. नरसिम्हा राव
4.पूर्व की ओर देखो नीतिiv. नरेन्द्र मोदी

सही कूट चुनिए:

IIIIIIIV
(1)1234
(2)1243
(3)2134
(4)2143

Correct Answer: (2)
Solution:जय जवान जय किसानः 1965 में भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का नारा; जय जवान जय किसान जय विज्ञान: 1998 में पोखरण में अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा दिए गए एक नारा; पूर्व में कार्य करो नीतिः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई नीति जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में विस्तारित पड़ोस पर केंद्रित है; पूर्व की ओर देखो: नीतिः 1991 में पी.वी. नरसिम्हा सरकार की नीति।

52. समरूपता पूर्ण करें:

वीडियो : कैसेट :: कंप्यूटर : ?

Correct Answer: (2) फ्लॉपी
Solution:कैसेट पर विडियो रिकॉर्ड किया जाता है। उसी प्रकार, फ्लॉपी में कम्पूयटर का डाटा संग्रह किया जाता है।

53. स्थानीय स्व-शासन जैसे पंचायत और नगर निगम में चुनाव लड़ने हेतु न्यूनतम आयु है:

Correct Answer: (2) 21
Solution:कोई भी व्यक्ति जो राज्य विधायिका का सदस्य बनने के योग्य है, वह पंचायत या नगर पालिका का सदस्य बनने के लिए पात्र है। हालांकि, राज्य विधायिका के विपरीत, एक व्यक्ति को पंचायत/नगर पालिका के सदस्य होने के लिए केवल 21 वर्ष की आयु प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

54. यदि 'p' का अर्थ 'x', 'q' का अर्थ '+', 'r' का अर्थ '+' और 's' का अर्थ '-' है तो 17 p 16 r 4 s 8 q 9 =

Correct Answer: (4) 69
Solution:

17 p 16 r 4 s 8 q 9 = ?

⇒ ? = 17 × 16 ÷ 4 - 8 + 9

⇒ ? = 17 × 4 - 8 + 9

⇒ ? = 68 - 8 + 9 = 69

55. एक पिता और पुत्र की आयु का योग 45 वर्ष है। पाँच वर्ष पूर्व, उनकी आयु का गुणनफल 124 था। पुत्र की वर्तमान आयु ज्ञात करें।

Correct Answer: (1) 9 वर्ष
Solution:पुत्र की वर्तमान उम्र = x वर्ष

∴ पिता की उम्र = (45 - x) वर्ष

प्रश्नानुसार,

5 वर्ष पूर्व,

(x - 5) (40 - x) = 124

(x-5) (40-x) = 4 * 31

⇒ x = 9 पुत्र की उम्र

56. यदि बहुपदीय f(x) = ax² + (2a + 1)x - 5 का एक शून्य मूल 5 है, तो a का मान है:

Correct Answer: (3) 0
Solution:f(x) = ax^{2} + (2a+1) x-5 का मूल 5 है।

∴ f(5) = 0

⇒ a(5)^{2} + (2a+1) 5 - 5 = 0

⇒ 25a + 10a + 5 - 5 = 0

⇒ 35a = 0
⇒ a = 0

57. देहाती मेला ______ में आयोजित होता है।

Correct Answer: (2) कैथल
Solution:हरियाणा के कैथल जिले में लहाना में देहाती मेला मनाया जाता है। मेले का लोगों के लिए धार्मिक महत्त्व है। हरियाणा के आस-पास के इलाकों से अनेक लोग लद्दाना में इस मेगा आयोजन का हिस्सा बनने के लिए शामिल होते हैं। अद्भुत आतिशबाजी देहाती मेला का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है।

58. निम्नलिखित में से किस आंदोलन से 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद पहली बार ब्रिटिश राज की नींद तक हिल गई थी?

Correct Answer: (4) असहयोग आंदोलन
Solution:ब्रिटिश शासन के प्रति बढ़ते क्रोध ने खिलाफत आन्दोलन और असहयोग आन्दोलन को जन्म दिया। तुर्की, ने प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन के विरुद्ध भाग लिया था। तुर्की जोकि पराजित देशों में से एक था, के साथ ब्रिटेन ने अन्याय किया। 1919 ई. में मोहम्मद अली और शौकत अली (अली बंधुओं के नाम से प्रसिद्ध), मौलाना अबुल कलाम आजाद, हसरत मोहानी एवं कुछ अन्य के नेतृत्व में तुर्की के साथ हुए अन्याय के विरोध में खिलाफत आन्दोलन चलाया गया। तुर्की के सुल्तान को खलीफा अर्थात् मुस्लिमों का धर्मगुरु भी माना जाता था। अतः तुर्की के साथ हुए अन्याय के मुद्दे को लेकर जो आन्दोलन शुरू हुआ, उसे ही खिलाफत आन्दोलन कहा गया। इसने असहयोग का आह्वान किया। खिलाफत के मुद्दे को लेकर शुरू हुआ आन्दोलन जल्द ही स्वराज और पंजाब में दमन के विरोध में चलाये जा रहे आन्दोलन के साथ मिल गया। गाँधी जी के नेतृत्व में 1920 ई. में कलकत्ता में कांग्रेस के विशेष अधिवेशन में पहली बार और बाद में नागपुर के कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन में सरकार के विरुद्ध संघर्ष हेतु एक नए कार्यक्रम को स्वीकृत किया गया। (स्त्रोतः आधुनिक एशिया के निर्माता, रामचंद्र गुहा द्वारा संपादित)।

59. वह शब्द ज्ञात करें जो नीचे दिए गए तीन विकल्पों से भिन्न है।

Correct Answer: (3) टमाटर
Solution:टमाटर को छोड़कर अन्य सभी रूपांतरित जड़ें या तना हैं, जो जमीन के अंदर उगते है

60. गुजरी महल ______ में स्थित है।

Correct Answer: (2) हिसार
Solution:गुजरी महल हरियाणा के हिसार में स्थित है। यह फिरोज शाह तुगलक द्वारा उसकी प्रिय रानी गुजरी के लिए बनवाया गया था। गुजरी हिसार की रहने वाली थी जिससे फिरोज शाह को एक शिकार यात्रा के दौरान प्रेम हो गया था। यह महल तुगलक वास्तुकला की विशेषताओं को दर्शाता है जैसे कि बड़े पैमाने पर शुण्डाकार स्थूल दीवारें जिनकी चूने से चिनाई की गई है।