HSSC हरियाणा क्लर्क परीक्षा (11.12.2016)

Total Questions: 100

71. राज्य सभा का पदेन अध्यक्ष कौन हैं?

Correct Answer: (3) उप-राष्ट्रपति
Solution:संविधान के अनुच्छेद 64 के अनुसार उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है तथा उसकी अनुपस्थिति में राज्यसभा का उपसभापति सभापति के रूप में कार्य करता है। राज्यसभा एक स्थायी सदन होता है यह कभी भंग नहीं होता है।

72. भारत में कुल कितने उच्च न्यायालय हैं?

Correct Answer: (3) 24
Solution:भारत में वर्तमान में 25 उच्च न्यायालय स्थापित है। सर्वप्रथम 1862 में कलकता मद्रास व बम्बई उच्च न्यायालय की स्थापना की गई थी। सबसे पुराना उच्च न्यायालय कलकता उच्च न्यायालय है। भारत का 25वाँ उच्च न्यायालय तेलंगाना हाइकोर्ट है।

73. कलकत्ता उच्च न्यायालय को निम्न क्षेत्राधिकार है:

Correct Answer: (2) पश्चिम बंगाल, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का संघ क्षेत्र
Solution:कलकता उच्च न्यायालय के अधि- कारिता के अंतर्गत पश्चिम बंगाल व केन्द्रशासित प्रदेश अण्डमान निकोबार द्वीप समूह आता है। कलकता उच्च न्यायालय की स्थापना 1862 में किया गया था। यह भारत का सबसे पुराना उच्च न्यायालय है।

74. भारतीय सशस्त्र बलों का सुप्रीम कमांडर कौन है?

Correct Answer: (2) भारत के राष्ट्रपति
Solution:भारतीय सशस्त्र बलों का सुप्रीम कमाण्डर राष्ट्रपति होता हैं कार्यपालिका की सारी शक्ति राष्ट्रपति में निहित होता है। राष्ट्रपति सांविधानिक प्रधान होता हैं राष्ट्रपति को सलाह देने के लिए मंत्रिपरिषद होता है।

75. उन्नतीस राज्यों में से कितने राज्यों में विधान परिषद् है?

Correct Answer: (4) 07
Solution:भारत के सात राज्यों में विधानपरिषद का गठन किया गया है इनमें उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार जम्मू व कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र व तेलंगाना शामिल है। इन सातों राज्यों के विधानमण्डल में द्विसदनीय व्यवस्था है। हालांकि कार्यपालिका की वास्तविक शक्ति प्रधानमंत्री की नेतृत्व वाली मंत्रीपरिषद् में निहित होती है।
वर्तमान (2020) में 5 राज्यों, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना में विधान परिषदें हैं।

76. प्रसिद्ध विरुपाक्ष मंदिर कहाँ अवस्थित है?

Correct Answer: (3) हम्पी में
Solution:प्रसिद्ध विरूपाक्ष मंदिर हम्पी में स्थित है। हम्पी कर्नाटक राज्य के अंतर्गत आता है तथा यह बंगलौर से 300 किमी. दूरी पर स्थित है। यह एक प्राचीन मंदिर है। यह लोगों के आस्था का केन्द्र है।

77. छत्तीसगढ़ राज्य में निम्न में से कौन से खनिज प्राकृतिक रूप से प्राप्त होते हैं?

(i) बॉक्साइट

(11) डोलोमाइट

(iii) लौह अयस्क

(iv) टिन

Correct Answer: (1) केवल (i). (ii) और (iii)
Solution:छतीसगढ़ राज्य खनिज सम्पदा से सम्पन्न राज्य है। यहाँ लौह अयस्क, बॉक्साइड व डोलोमाइट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं परन्तु यहाँ टीन नहीं पाया जाता है। छतीसगढ़ लौह अयस्क आदि के लिए प्रमुख उत्पादक राज्य है।

78. भूमध्यरेखा निम्न में से किस देश से गुजरती है?

Correct Answer: (2) केन्या
Solution:भूमध्य रेखा 13 देश से होकर गुजरती है। भूमध्य रेखा केन्या से होकर गुजरती है। भूमध्य रेखा पृथ्वी की सतह पर उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव से समान दूरी पर स्थित एक काल्पनिक रेखा है। जो ग्लोब को उत्तरी गोलार्द्ध व दक्षिणी गोलार्द्ध में विभाजित करती है।

79. भारत में HITEC CITY (हाइटेक सिटी) से प्रख्यात शहर है

Correct Answer: (3) हैदराबाद
Solution:हैदराबाद भारत के हाइटेक सिटी के रूप में विख्यात है यह साइबराबाद के नाम से भी जाना जाता है। यह आई.टी. उद्योग के लिए जाना जाता है। यहाँ आई. टी. सेक्टर की प्रमुख वैश्विक कंपनियाँ की उपस्थिति है।

80. हरियाणा राज्य दिल्ली को सभी तरफ से घेरे हुए है, केवल-

Correct Answer: (2) पूर्व को छोड़कर
Solution:हरियाणा राज्य दिल्ली को पूर्व को छोड़कर बाकी तीनों दिशाओं में घेरे हुए है। दिल्ली की सीमा हरियाणा की फरीदाबाद, गुरुग्राम व झज्जर जिले से लगा हुआ है। हरियाणा के पड़ोसी राज्य पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व राजस्थान है।