HSSC ग्रुप ‘डी’ परीक्षा (17.11.2018) प्रथम पाली

Total Questions: 90

11. समीकरण 2(x/a) + y/b = 2 और x/a - y/b = 4 को संतुष्ट करने वाले x और y के मान हैं

Correct Answer: (2) x = 2a, y = -2b
Solution:

2 x/a + y/b = 2 .................. (i)

x/a - y/b = 4 .................. (ii)

समीकरण (i) + (ii) से,

3x/a = 6

=> x/a = 6/3 = 2

=> x = 2a

समीकरण (i) से,

2 2a/a + y/b = 2

= y/b = 2 - 4 = -2

= y = -2b

∴ x = 2a ; y = -2b

12. तीरंदाजी का कौशल ....... के स्वयंवर में परीक्षा थी।

Correct Answer: (4) द्रौपदी
Solution:द्रौपदी का स्वयंवर तीरंदाजी दक्षता की एक कठिन परीक्षा थी। उसके स्वयंवर में एक कठिन और मजबूत धनुष रखा गया था जिसे सिर्फ महान धनुर्धर ही खींच सकते थे। कौशल की अगली परीक्षा में पंचाल के राजा ने एक बूमती हुई चकरी रखी थी जिसमें एक मछली रखी गई थी। प्रतिभागियों को चकरी से होकर मछली की आँख को निशाना बनाना था जिसे सिर्फ नीचे स्थित जल में प्रतिबिम्ब देखकर करना था। अपने समय के सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर अर्जुन ने इस स्वयंवर को जीता।

13. वह उपकरण जो ध्वनि को विद्युत तरंगों में बदलता है .......

Correct Answer: (2) माइक्रोफोन
Solution:विद्युत यांत्रिकी पार क्रमिता (ट्रांसड्यूसर) एक ऐसी युक्ति है जो ध्वनि को विद्युत कंपनों में परिवर्तित करता है। माइक्रोफोन ऐसे प्रकार का पारक्रमित्र है जो ध्वनि ऊर्जा (ध्वनि तरंगों) को विद्युत ऊर्जा (श्रव्य तरंगों) में परिवर्तित करता है। माइक्रोफोन में डायफ्राम होता है, जो पदार्थ (जैसे कागज, प्लास्टिक या अल्यूमीनियम) का पतला टुकड़ा होता है जिस पर ध्वनि तरंगों से चोट करने पर वह कंपन करता है।

14. संविधान सभा में नागरिकता पर बहस के दौरान, एक प्रसिद्ध कथन, “कोई भी वफादारी विभाजित नहीं होती”, किसने कहा?

Correct Answer: (3) गोविंद वल्लभ पंत
Solution:27 अगस्त, 1947 को संविधान सभा में चर्चा में भाग लेते हुए पंडित गोविंदवल्लभ पंत ने कहा कि संविधान की सफलता के लिए लोगों को आत्मानुशासन की शिक्षा लेनी पड़ेगी। प्रजातंत्र में प्रत्येक को अपने लिए कम चिंता करनी चाहिए और दूसरों के लिए अधिक। कोई भी विभाजित निष्ठा नहीं होनी चाहिए। सभी निष्ठाएँ राज्य की ओर केंद्रित होनी चाहिए।

15. DW, ?, LO, PK, TG, XC हेतु विकल्पों में से लुप्त अक्षर (?) ज्ञात करें।

Correct Answer: (3) HS
Solution:

16. दक्कन पठार के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

Correct Answer: (4) पूर्वी और पश्चिमी घाट एक-दूसरे से शबरीमाला पहाड़ियों पर मिलते हैं
Solution:पश्चिमी और पूर्वी घाट नीलगिरी की पहाड़ियों पर मिलते हैं जो दक्षिण भारत के पश्चिमी तमिलनाडु के पश्चिमी घाट का भाग है। नीलगिरी पहाड़ियाँ उत्तर-दक्षिण दिशा में लगभग 90 किलोमीटर तथा पूर्व से पश्चिम लगभग 80 किलोमीटर में विस्तृत है।

17. महाभारत का युद्ध ....... के दौरान हुआ।

Correct Answer: (1) 900 ई. पू.
Solution:यद्यपि महाभारत युद्ध की ऐतिहासिकता विद्वानों के बीच चर्चा और विवाद का विषय है, परंतु अधिकांश इतिहासकारों के बीच यह सर्वमान्य है कि यह 950 ई पू के आस-पास हुआ था। भारतीय पुरातत्वविद् बी.बी.लाल ने इसकी तिथि 836 ई.पू. अनुमानित किया हैं और इसे चित्रित घूसर मृदभाण्ड (पीडब्ल्यूजी) स्थलों से प्राप्त अवशेषों से यह-सम्बन्ध स्थापित किया है। इन स्थलों से प्राप्त अवशेषों के प्रमाण महाकाव्य में वर्णित विवरणों से मेल खाते हैं। इतिहासकार जॉन की (John Keay) भी इस महायुद्ध की तिथि 950ई.पू. मानते हैं।

18. जब 1 कुलंब आवेश को एक बिंदु से दूसरे तक ले जाने के लिए 1 जूल का कार्य होता है, विद्युत सुचालक में दो बिंदुओं के बीच विभवांतर है

Correct Answer: (2) 1 वोल्ट
Solution:दो बिंदुओं के बीच विभवांतर एक बिन्दु से दूसरे बिंदु तक इकाई आवेश को भेजने में किए गए कार्य के बराबर होता है। विभवांतर को वोल्ट (V) में व्यक्त किया जाता है। दो बिंदुओं के बीच विभवांतर 1 वोल्ट माना जाता है यदि 1 कूलॉम्ब आवेश को एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक ले जाने में किया गया कार्य 1 जूल हो।

19. हरियाणा में बच्चों की स्थिति सुधारने के लिए ....... कार्यान्वित किया गया है।

Correct Answer: (1) एकीकृत बाल विकास परियोजना
Solution:हरियाणा में बच्चों की स्थिति सुधारने के लिए समन्वित बालक विकास योजना (आईसीडीएस) लागू की गई है। आईसीडीएस भारत सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों में से एक है जो प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और विकास के लिए विश्व के सबसे बड़े और अनूठे कार्यक्रमों में से एक है। इसे 1976 में शुरू किया गया था।

20. समीकरण √3x² + 11x + 6√3 = 0 के हल हैं

Correct Answer: (2) -2/√3, -3√3
Solution:

√3x² + 11x + 6√3 = 0

=> √3x² + 9x + 2x + 6√3 = 0

=> √3x (x + 3√3) + 2 (x + 3√3)

= 0

=> (x + 3√3) (√3x + 2) = 0

=> x = -3√3 या, -2/√3