HSSC ग्रुप ‘डी’ परीक्षा (17.11.2018) प्रथम पालीTotal Questions: 9031. पृथ्वी के धरातल से वायुमंडल की निम्नलिखित संरचनाओं को व्यवस्थित करें।(A) क्षोभमंडल - मध्यमंडल - समतापमंडल - तापमंडल(B) क्षोभमंडल - समतापमंडल - मध्यमंडल - तापमंडल(C) समतापमंडल - क्षोभमंडल - मध्यमंडल - तापमंडल -(D) समतापमंडल - क्षोभमंडल - मध्यमडल - तापमंडलCorrect Answer: (B) क्षोभमंडल - समतापमंडल - मध्यमंडल - तापमंडलSolution:बाह्य मंडल को छोड़कर वायुमंडल में चार प्राथमिक स्तर हैं- क्षोभमंडल, समतापमंडल, मध्यमंडल और आयनमंडल। उच्चतम से निम्नतम की ओर पाँच प्रमुख स्तर हैं: बाह्यमडल 700 से 10000 किमी., आयनमंडल 80 से 700 किमी., मध्यमंडल 50 से 80 किमी., समतापमंडल 12 से 50 किना. क्षोभमंडल 0 से 12 किमी।32. जोगिंदर सिंह ....... से एक साहित्यिक है।(1) जलसा(2) शाहाबाद(3) पानीपत(4) अंबालाCorrect Answer: (2) शाहाबादSolution:जोगिन्दर सिंह हरियाणा के शाहाबाद के एक शिक्षाविद् और साहित्यकार थे। उन्होंने तीन भाषाओं के साहित्य में प्रभावी योगदान दिया- हिंदी, पंजाबी और उर्दू। दीदार सिंह, भाई संतोख सिंह, साहिब सिंह मृगेंद्र और अन्य के साथ उन्हें आधुनिक हरियाणा के प्रमुख विद्वानों में गिना जाता है।33. यदि समीकरण x - 2y = 3 और 2x + by = 6 समान रेखा को दर्शाते हैं, तो b का मान है(1) 4(2) -4(3) -b(4) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (2) -4Solution:प्रश्न: यदि a₁x + b₁y = c₁ और a₂x + b₂y = c₂ समान रेखाएँ दर्शाते हैं, तो(a₁/a₂) = (b₁/b₂) = (c₁/c₂)दिया है: a₁ = 1, b₁ = -2, c₁ = 3 a₂ = 2, b₂ = b, c₂ = 6∴ (1/2) = (-2/b)⇒ b = -434. बालमुकुन्द गुप्त हरियाणा के एक ....... साहित्यिक हैं।(1) संस्कृत(2) अंग्रेजी(3) उर्दू(4) हिन्दीCorrect Answer: (4) हिन्दीSolution:बालमुकुंद गुप्ता हिंदी कविता, गद्य और निबंध के प्रख्यात् लेखक थे। अपने जीवन के शुरुआत से अंत तक वे हिंदी और उर्दू पत्रिकाओं के संपादक रहे। सितम्बर 2017 में उनकी मृत्यु के सौ साल पूरा होने के अवसर पर हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी जिले में स्थित उनके पैतृक गाँव गुड्यानी को आदर्श ग्राम बनाने की घोषणा की।35. ∆ABC में AB = 6√3 सेमी., AC = 12 सेमी. और BC = 6 सेमी. है, तो ∠B है(1) 120°(2) 60°(3) 90°(4) 45°Correct Answer: (3) 90°Solution:प्रश्न: AB² + BC² = (6√3)² + (6)²⇒ AB² + BC² = 36 x 3 + 36= 108 + 36 = 144⇒ AB² + BC² = 12² = AC²∴ ∠B = 90°36. दो अंकों की एक संख्या के अंकों का योग 9 है। इस संख्या का 9 गुना इस संख्या के अंकों को आपस में बदलने के बाद प्राप्त संख्या का 2 गुना है। तो संख्या है(1) 18(2) 81(3) 36(4) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (1) 18Solution:माना, संख्या = 10x + yप्रश्नानुसार,x + y = 9 ................ (i)एवं 9 (10x + y) = 2 (10y + x)⇒ 90x + 9y = 20y + 2x⇒ 90x - 2x + 9y - 20y = 0⇒ 88x - 11y = 0⇒ 8x - y = 0 ................ (ii)समीकरण (i) + (ii) से,9x = 9⇒ x = 1समीकरण (i) से,y = 9 - 1 = 8∴ संख्या = 10 + 8 = 1837. आर. बी. आई. (R. B. I) ........ की संस्तुति के आधार पर बनाई गई।(1) भारतीय केंद्रीय बैंक जाँच समिति(2) रॉयल कमीशन(3) साइमन कमीशन(4) नेहरू रिपोर्टCorrect Answer: (2) रॉयल कमीशनSolution:भारतीय मुद्रा और वित्त पर बनी शाही आयोग की अनुशंसा पर भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई। इस आयोग को हिल्टन यंग आयोग के नाम से भी जाना जाता है। प्रथम विश्वयुद्ध के उपरांत की वित्तीय समस्याओं से निबटने के लिए 1 अप्रैल, 1935 को इसकी स्थापना हुई थी।38. हरियाणा का कुल क्षेत्रफल है(1) 44212 वर्ग किमी.(2) 45212 वर्ग किमी.(3) 46212 वर्ग किमी.(4) 47212 वर्ग किमी.Correct Answer: (1) 44212 वर्ग किमी.Solution:हरियाणा का कुल क्षेत्रफल 17070 वर्ग मील या 44212 वर्ग किमी. है जो इसे भारत का 20वाँ सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला राज्य बनाता है। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की जनसंख्या 27,761,063 है जो इसे भारत का 16वाँ सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य बनाता है।39. जब बेकिंग सोडे को जल में गर्म किया जाता है या मिलाया जाता है, तो ....... बनता है।(1) H₂(2) 0₂(3) CO₂(4) COCorrect Answer: (3) CO₂Solution:बेकिंग पाउडर (NaHCO3) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट है। गर्म करने पर यह कार्बन डाईऑक्साइड गैस छोड़ता है और सोडियम कार्बोनेट में परिवर्तित हो जाता है।NaHCO3 → Na₂CO₃ + CO₂ + H₂Oजब सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट को जल में घुलाया जाता है तो यह थोड़ा हाइड्रोलाइज्ड हो जाता है।40. निम्नलिखित में से कौन-सी पहाड़ियाँ हिमालय और मैदानों के बीच योजक हैं?(1) टिपड़ा पहाड़ियाँ(2) मोरनी पहाड़ियाँ(3) अरावली पहाड़ियाँ(4) अंबाला की पहाड़ियाँCorrect Answer: (2) मोरनी पहाड़ियाँSolution:शिवालिक श्रेणी का एक भाग, हरियाणा की मोरनी पहाड़ियाँ, हिमालय का भारतीय गंगा घाटी के बृहत् जलोढ़ मैदान के संक्रमण को चिन्हित करती है। यह मुख्यतः बलुआ पत्थरों, मृत्तिका और पत्थर के बड़े टुकड़ों से बनी है जिसका विस्तार मध्य इयोसीन काल (c.0. 70 मिलियन वर्ष) से लेकर निम्न प्लीस्टोसीन (c.100 मिलियन वर्ष) तक हुआ है।Submit Quiz« Previous123456789Next »