HSSC हरियाणा क्लर्क परीक्षा (13.11.2016) द्वितीय पाली

Total Questions: 100

91. निम्न में से किस क्षेत्र में स्प्रेडशीट सॉफ्टवेयर अधिक उपयोगी होता है?

Correct Answer: (3) सांख्यिकी
Solution:स्प्रेडशीट सॉफ्टवेयर एक कम्प्यूटर अनुप्रयोग है, जो सांख्यिकी में अधिक उपयोगी होता है।

92. साबुन और काँच के उत्पादन के लिए उत्तरदायी है?

Correct Answer: (1) पोटैशियम कार्बोनेट
Solution:पोटैशियम कार्बोनेट एक अकार्बनिक यौगिक है। यह एक सफेद नमक है, इसका उपयोग साबुन और काँच के उत्पादन में किया जाता है।

93. कार्बन डेटिंग में कौन-सा सिद्धांत प्रयुक्त होता है?

Correct Answer: (4) रेडियो सक्रियता
Solution:कार्बन डेटिंग में रेडियो सक्रियता का सिद्धांत प्रयुक्त होता है। इसमें C-14 द्वारा काल निर्धारण की विधि का प्रयोग पुरातत्व-जीव विज्ञान में जंतुओं एवं पौधों के प्राप्त अवशेषों के आधार पर जीवन काल, समय चक्र का निर्धारण आदि में किया जाता है।

94. गूजरी महल हरियाणा के किस जिले में अवस्थित है?

Correct Answer: (3) हिसार
Solution:गुजरी महल हरियाणा के हिसार जिले में अवस्थित है। यह महल 1354 ई. में फिरोजशाह तुगलक ने अपनी प्रेमिका गुजरी के लिए बनवाया था। इस महल में काले पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। वर्तमान में यह महल खंडहर में तब्दील हो चुका है।

95. हरियाणा में हीरो मोटर साइकिल बनाने का कारखाना किस जिले में है?

Correct Answer: (2) रेवाड़ी
Solution:हरियाणा में हीरो मोटर साइकिल का कारखाना गुरुग्राम जिले में है।

96. करनाल, हरियाणा में मेडिकल यूनिवर्सिटी किसके नाम से प्रस्तावित है?

Correct Answer: (3) कल्पना चावला
Solution:करनाल, मेडिकल यूनिवर्सिटी कल्पना चावला (भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री) के नाम पर है। इसका निर्माण 2013 में शुरू हुआ।

97. निम्नलिखित में से हरियाणा का कौन-सा जिला रेतीला नहीं है?

Correct Answer: (4) कुरुक्षेत्र
Solution:हरियाणा का कुरुक्षेत्र जिला रेतीला नहीं है।

98. 'बीरबल का छात्ता' किस नगर में है?

Correct Answer: (1) नारनौल
Solution:'बीरबल का छात्ता' नामक इमारत हरियाणा के नारनौल में स्थित है। इस इमारत का निर्माण राय बालमुकुंद दास द्वारा करवाया गया था। ये शाहजहाँ के काल में दीवान (प्रधानमंत्री) पद पर आसीन थे। यह पाँच मंजिला इमारत थी। जिसका वर्तमान में केवल एक कक्ष शेष हैं। इस इमारत से एक गुफा दिल्ली, जयपुर, महेन्द्रगढ़ तक जाती है।

99. फर्रुखनगर तक रेलवे लाइन बिछाने का कार्य किस उद्देश्य से किया गया था?

Correct Answer: (2) नमक ढोने के लिए।
Solution:फर्रुखनगर तक रेलवे लाइन बिछाने का उद्देश्य नमक ढ़ोने के लिए साधन का उपलब्ध होने से था।

100. हरियाणा सरकार ने पशुधन बीमा योजना की शुरुआत की-

Correct Answer: (2) झज्जर में
Solution:हरियाणा सरकार ने पशुधन बीमा योजना की शुरुआत 29 जुलाई, 2016 को झज्जर जिले से की है। इसका शुभारंभ कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ द्वारा किया गया। इस योजना के तहत गाय, बैल, भैंस और ऊँट के लिए ₹ 100 का प्रीमियम लगेगा। अनुसूचित जाति के पशु प्रजनकों के लिए यह योजना निःशुल्क होगी।