HSSC PGT HINDI EXAM

Total Questions: 80

51. केशव की किस रचना को 'छंदों का अजायबघर' कहा गया है?

Correct Answer: (3) रामचर्योद्रका
Solution:रीतिकालीन कवि केशव की रचना "रामचंद्रिका" को छंदों का अजायबघर कहा गया है। केश्व को हिन्दी साहित्य में "कठिन काव्य का प्रेत" कहा जाता है।

52. इनमें से कौन सा भारतेन्दु का अनूदित नाटक है?

Correct Answer: (4) दुर्लभ बंधु
Solution:भारतेन्दु हरिशचंद्र का अनूदित नाटक दुर्लभ बंधु है। इनका जन्म वाराणसी में हुआ था। इन्हें आधुनिक हिंदी साहित्य का पितामह कहा जाता है।

53. 'उदयभानचरित' किस रचना का दूसरा नाम है?

Correct Answer: (4) रानी केतकी की कहानी
Solution:रानी केतकी की कहानी का दूसरा नाम "उद्यभानचरित" है। इसके लेखक इंशा अल्ला खाँ थे।

54. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने हिन्दी गद्य के प्रवर्तकों में इनमें से किसे स्थान दिया है?

Correct Answer: (1) सदासुखलाल 'नियाज'
Solution:

सदासुखलाल 'नियाज'।

55. मैथिलीशरण गुप्त किस युग के कवि है?

Correct Answer: (3) द्विवेदी युग
Solution:मैथिलीशरण गुप्त द्विवेदी युग के प्रमुख कवि हैं। हिंदी साहित्य के इतिहास में वे खड़ी बोली के प्रथम महत्वपूर्ण कवि हैं। उन्हें साहित्य जगत में 'द्धा' नाम से संबोधित किया जाता था। गाँधी जी ने इन्हें राष्ट्रकवि की पद्वी दी थी।

रचनाएँ: भारत-भारती, साकेत, जयद्रथ वध, राजा-प्रजा (नाटक) आदि।

56. गोल्ड स्मिथ के 'डेजर्टेड विलेज' का हिन्दी अनुवाद 'कजड़ ग्राम' नाम से हिन्दी के किस कवि ने किया था?

Correct Answer: (4) श्रीधर पाठक
Solution:गोल्ड स्मिथ के 'डेजटेंड विलेज' का हिन्दी अनुवाद श्रीधर पाठक द्वारा 'ऊजड़ ग्राम' नाम से किया गया था। श्रीधर पाठक हिन्दी साहित्य में स्वच्छंदतावाद के प्रणेता थे।

57. छायावाद को 'स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह' किस आलोचक ने कहा है?

Correct Answer: (1) डॉ. नागेन्द्र
Solution:छायावाद को 'स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह' आलोचक डॉ. नागेन्द्र ने कहा था।

58. हिन्दी साहित्य में किस रचनाकार को सर्वप्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है?

Correct Answer: (4) सुमित्रानंदन पंत
Solution:हिन्दी साहित्य के लिए सर्वप्रथम ज्ञानपीठ 1968 में सुमित्रानंदन पंत को दिया गया था। पहला ज्ञानपीठ अवॉर्ड सन् 1965 में मलयालम कवि जी शंकर कुरुप को दिया गया था। अकिथम अच्युतम नाम्बुदिरी को वर्ष 2019 का ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया है।

59. भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना कब हुई?

Correct Answer: (2) सन् 1936
Solution:भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना वर्ष 1936 में हुई थी।

60. 'कवि कुछ ऐसी तान सुनाओं जिससे उथल-पुथल मच जाए'- यह पंक्ति किस कब हुई?

Correct Answer: (3) बालकृष्णशर्मा नवीन
Solution:उक्त पंक्ति कवि बालकृष्णशर्मा नवीन की है।