Read the passage and answer the questions that follow: / नीचे दिए गद्यांश को पढ़िए एवं उन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
Project Tiger turned 50 years recently. An often repeated headline was how the numbers have increased from 2,967 individuals in 2018 to 3,167 in 2022. This hides the bitter truth: Indians aren't going to compromise Western lifestyles for the survival of the Tiger. Most middle class Indians would loathe to give up their second, investment home or driving to the hills on a multilane highway for the national animal.
You also can't change the needs of a tiger - it is a large, solitary animal. A female tiger needs about 15 square kilometres with a good prey base. If she reproduces, those cubs will require additional space. Data shows 30% of the tigers live outside protected areas, i.e in our midst. The more we fragment their habitat with urbanization, highways and industrial parks, the more they will be forced into unprotected areas.
Let's modify our approach. I advocate of three results by the 75th anniversary of project Tiger. First, instead sity of of endlessly increasing tiger population, India can uated on identify and achieve a metric, not much higher than the current numbers. Remember, 1000 tigers already roam around in farms and villages, more will be a disaster. Second, let's better protect what we have.
Keeping protected tiger habitat undisturbed is key. Investment in keeping unprotected ecosystems intact should be financially viable and part of Corporate Social Responsibility (CSR) and more. Third, reducing confrontation viable and part of Corporate Social Responsibility (CSR) and more. Third, reducing confrontation with humans is essential.
Monitoring and communications technology are key to this. Compensation for live stock killed must be rapidly assessed and pegged to market rates. For the next quarter century, let's think quality.
प्रोजेक्ट टाइगर ने हाल ही में पचास वर्ष पूरे किए हैं। इस अवसर पर यह मुख्य समाचार बार-बार दर्शाया गया कि वर्ष 2018 में इन बाघों की संख्या जो कि 2,967 थी, वह वर्ष 2022 में कैसे 3,167 हो गयी। यह उस कड़वे सच को छुपाता है: भारत के लोग बाघों को बचाने हेतु अपनी पश्चिमी जीवन शैली से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने को तैयार हैं। अधिकांश मध्यवर्गीय भारतीय अपने दूसरे निवेश गृह अथवा राष्ट्रीय पशु हेतु बहु-पथ वाले राजमार्ग पर स्थित पहाड़ी की ओर ड्राइविंग की आदत को छोड़ना पसंद नहीं करेंगे।
आप बाघ की आवश्यकताओं (जरूरतों) में परिवर्तन भी नहीं कर सकते - क्योंकि यह एक बृहत, एकचर पशु है। किसी बाघिन को अच्छी तरह के आखेट आधार वाले करीब 15 वर्ग किलोमीटर जगह की आवश्यकता होती है। यदि वह बच्चे पैदा करती है तो उन शावकों को अतिरिक्त जगह (स्थान) की आवश्यकता होगी। आकड़े यह प्रदर्शित करते हैं कि बाघों की 30 प्रतिशत संख्या संरक्षित क्षेत्रों के बाहर अर्थात् हमारे बीच रहती है। शहरीकरण, राजमार्गों, एवं औद्योगिक पार्कों के द्वारा हम जितना उनके अधिवास स्थलों को खण्डित करते जाएंगे, वे उतना ही असंरक्षित क्षेत्रों की ओर जाने को बाध्य होंगे।
हमें अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। मैं प्रोजेक्ट टाइगर के 75वीं वर्षगांठ तक इन तीन परिणामों को प्राप्त करने की वकालत करता हूँ। प्रथम, बाघों की संख्या में बेलगाम वृद्धि के बजाय, भारत वर्तमान संख्या से ज्यादा अधिक न होने वाली मीटिक (मापन) की पहचान और इसे प्राप्त कर सकता है। स्मरण रहे, खेतों एवं गाँवों में लगभग 1000 बाघ घूम रहे हैं, इससे अधिक हो जाने पर यह आपदा बन जाएगी। दूसरा, जो हमारे पास है उसे बेहतर संरक्षित बनाना। संरक्षित बाघ अधिवास को अबाधित रखना महत्वपूर्ण है। असुरक्षित पारिस्थितिकी तंत्र को अक्षुण बनाए रखने में होने वाले निवेश को ध्यान में रखना वित्तीय दृष्टि से व्यावहारिक और यह सी.एस.आर. जैसे अन्य कार्यक्रमों का हिस्सा होना चाहिये। तीसरा, मनुष्यों के साथ होने वाले संघर्ष को कम करना अत्यावश्यक है। इसमें अनुवीक्षण (मॉनिटरिंग) एवं संचार महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मारे गए पशुधन के बदले में दिए जाने वाले मुआवजे का शीघ्र मूल्यांकन किया जाय और मुआबजा बाजार दर पर दिया जाय। आगामी 25 वर्षों में हमें गुणवत्ता पर विचार करना होगा।
Question: An increase in tiger population will result in: /बाघों की संख्या में वृद्धि का परिणाम होगा :