अकार्बनिक रसायन

Total Questions: 19

11. 'तत्व-संयोजकता' का निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही है? [CHSL (T-I) 21 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

I. बोरॉन-2

II. फ्लुओरीन-3

Correct Answer: (b) न तो I और न ही II
Solution:बोरॉन का परमाणु क्रमांक 5 है तथा फ्लुओरीन का परमाणु क्रमांक 9 है। किसी तत्व के बाहरी कोश में उपस्थित इलेक्ट्रॉन की संख्या उसकी संयोजकता होगी। बोरॉन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 1s² 2s² 2p¹

अतः बोरॉन की संयोजकता 3 होगी। फ्लुओरीन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1s² 2s² 2p⁵ है।

फ्लुओरीन की संयोजकता 7 होगी।

12. जब लेड नाइट्रेट को गर्म किया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सी गैस उत्पन्न होती है? [CHSL (T-I) 16 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
Solution:जब लेड नाइट्रेट को गर्म किया जाता है, तो उत्पाद के रूप में लेड मोनोऑक्साइड तथा नाइट्रोजन डाइऑक्साइड व ऑक्सीजन का उत्पादन होता है।

2Pb(NO₃)₂(s) →2PbO(s) +4 NO₂(g)+ O₂(g)

13. निम्नलिखित में से कौन-सी सामान्य पानी को पीने योग्य पानी में बदलने की तकनीक या उपाय है? [CHSL (T-I) 15 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) ब्रोमीनीकरण
Solution:ब्रोमीनीकरण, सामान्य पानी को पीने योग्य पानी में बदलने की तकनीक है। ब्रोमीन का उपयोग कीटाणुनाशक के रूप में किया जाता है। सामान्य पीने योग्य जल उपचार के लिए क्लोरीनीकरण प्रक्रिया का भी उपयोग किया जाता है।

14. ऐक्टिनाइड श्रेणी ....... धात्विक रासायनिक तत्वों का एक वर्ग है। [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) 15
Solution:ऐक्टिनाइड श्रेणी 15 धात्विक रासायनिक तत्वों का एक वर्ग है, जो ऐक्टिनियम से लेकर लॉरेंशियम तक आवर्त सारणी में पाए जाते हैं।
परमाणु संख्यानामचिह्न
89एक्टिनियमAc
90थोरियमTh
91प्रोटैक्टिनियमPa
92यूरेनियमU
93नेप्टुनियमNp
94प्लूटोनियमPu
95अमेरिकियमAm
96क्यूरीयमCm
97बेरक्लियमBk
98कैलिफोर्नियमCf
99आइन्स्टीनियमEs
100फर्मीयमFm
101मेंडलीवियमMd
102नोबेलियमNo
103लॉरेंसियमLr

15. उस तत्व की पहचान करें जो आधुनिक आवर्त सारणी के समूह 1 से संबंधित नहीं है। [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) हाइड्रोजन
Solution:आधुनिक आवर्त सारणी में हाइड्रोजन का स्थान निश्चित नहीं है। आधुनिक आवर्त सारणी के समूह 1 में लीथियम, सोडियम, पोटैशियम, रुबिडियम, सीजियम तथा फ्रैंशियम हैं। अतः हाइड्रोजन आधुनिक आवर्त सारणी के समूह 1 से संबंधित नहीं है।

16. आईयूपीएसी (IUPAC) नामकरण संकेतन के अनुसार, आवर्त सारणी में किस परमाणु क्रमांक वाले तत्व को सिबोगियम नाम दिया गया है? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) 106
Solution:आईयूपीएसी (IUPAC) नामकरण संकेतन के अनुसार, आवर्त सारणी में परमाणु क्रमांक 106 वाले तत्व को सिबोगियम नाम दिया गया है। सिबोगियम एक संश्लेषित रासायनिक तत्व है। इसका प्रतीक Sg है।

17. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [C.P.O.S.I. (T-I) 10 नवंबर, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) परमाणु त्रिज्या आवर्त सारणी में किसी आवर्त में आगे की ओर बढ़ते हुए घटती है और किसी समूह में नीचे की ओर जाते हुए बढ़ जाती है।
Solution:परमाणु त्रिज्या आवर्त सारणी में किसी आवर्त में बाएं से दाएं ओर बढ़ते हुए घटती है और किसी समूह में नीचे की ओर जाते हुए बढ़ जाती है। समूह में नीचे जाने पर ऊर्जा स्तरों की संख्या में वृद्धि के कारण परमाणु त्रिज्या में वृद्धि होती है।

18. समूह में नीचे जाने पर परमाणु आकार का क्या होता है? [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) बढ़ता है
Solution:आवर्त सारणी के समूह में नीचे जाने पर परमाणु के आकार में वृद्धि होती है। समूह में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर इलेक्ट्रॉन आकर्षण कम हो जाता है तथा कक्षक संख्या में वृद्धि होती है।

19. आवर्त सारिणी के समूह 1 की कौन-सी नरम धातु हवा के संपर्क में आने के कुछ सेकंड के भीतर धूमिल हो जाती है? [MTS (T-I) 04 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) सोडियम
Solution:आवर्त सारिणी के समूह 1 की सोडियम एक नरम धातु है, जो हवा के संपर्क में आने के कुछ सेकंड के भीतर धूमिल हो जाती है। यह पानी के साथ भी तीव्र प्रतिक्रिया करता है। इसका प्रतीक Na है। सोडियम की परमाणु संख्या 11 है