1. विश्व की सर्वाधिक प्रवाल भित्तियां उष्णकटिबंधीय सागर जलों में मिलती हैं।
2. विश्व की एक-तिहाई से अधिक प्रवाल भित्तियां ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस के राज्य क्षेत्रों में स्थित हैं।
3. उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों की अपेक्षा, प्रवाल भित्तियां कहीं अधिक संख्या में जंतु संघों का परपोषण करती हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Correct Answer: (d) 1, 2 और 3
Solution:प्रवाल भित्तियों का निर्माण सागरीय जीव मूंगे या कोरल पॉलिप (Cor- al Polyps) के अस्थिपंजरों के समेकन तथा संयोजन द्वारा होता है। सर्वाधिक प्रवाल भित्ति का निर्माण 25° उ. से 25° द. अक्षांशों के मध्य उष्णकटिबंधीय महासागरी में किसी तट या द्वीप के सहारे होता है। कहीं-कहीं इसका विस्तार 30° उ. से 30° द. अक्षांशों तक भी पाया जाता है। अतः कथन (1) सही है। Reef Base: A Global Information System for Coral reef के अनुसार, विश्व में कुल प्रवाल भित्ति के क्षेत्रफल का लगभग 19 प्रतिशत ऑस्ट्रेलिया में एवं 17 प्रतिशत इंडोनेशिया में है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि विश्व की एक-तिहाई से अधिक प्रवाल मित्तियां ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया एवं फिलीपींस के राज्य क्षेत्रों में स्थित हैं। अतः कथन (2) सही है। प्रवाल भित्तियों में उष्णकटिबंधीय सदाबहार वर्षा वनों की अपेक्षा अधिक विविधता पाई जाती है, क्योंकि प्रवालों की लगभग 1000,000 प्रजातियां हैं, जिनमें से केवल 10 प्रतिशत प्रजातियों का ही अध्ययन किया जा सका है। इसी कारण प्रवालों को सामुद्रिक वर्षा वन (Rain) forest of the Oceans) कहा जाता है। अतः कथन भी (3) सही है। इस प्रकार विकल्प (d) सही उत्तर है।